Majidia Masjid News: मुंबई के फोर्ट इलाके स्थित ऐतिहासिक मजीदिया मस्जिद (Majidia Masjid) में मुस्लिम महिलाओं के लिए नमाज़ पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

मस्जिद ट्रस्ट द्वारा मस्जिद के बाहर एक नोटिस लगा कर यह जानकारी दी गई कि “अब यहां महिलाओं की नमाज़ हमेशा के लिए बंद कर दी गई है।” इस फैसले ने इलाके में कामकाजी महिलाओं के बीच चिंता और नाराजगी बढ़ा दी है।

Majidia Masjid
Majidia Masjid

Majidia Masjid दशकों से पुरुषों के लिए तो खुली थी ही, लेकिन कुछ साल पहले महिलाओं के लिए एक अलग कमरा बनाया गया था, जहां वे आराम से और पर्दे का ख्याल रखते हुए नमाज़ अदा कर सकती थीं। खासतौर पर इस इलाके में कई कॉर्पोरेट दफ्तर और निजी कंपनियों के हेडक्वार्टर हैं, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं काम करती हैं। उनके लिए यह मस्जिद एकमात्र सहूलियत भरी जगह थी, जहां वे अपने कार्यस्थल के पास नमाज़ पढ़ सकती थीं।

Majidia Masjid

हालांकि मस्जिद ट्रस्ट ने यह निर्णय क्यों लिया, इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान भी अभी तक नहीं दिया गया है। मस्जिद के इस अचानक फैसले पर कई सामाजिक संगठनों और महिलाओं ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह फैसला धार्मिक समावेशिता और लैंगिक समानता के सिद्धांतों के विपरीत है।

महाराष्ट्र में रह रहे 5037 पाकिस्तानी नागरिक, 107 लापता; सबसे ज्यादा नागपुर में

फिलहाल महिलाओं को अब दूसरी मस्जिदों का रुख करना होगा, जो या तो काफी दूर हैं या फिर वहां भी महिलाओं की सुविधा नहीं है। मस्जिद ट्रस्ट से इस फैसले को लेकर पारदर्शिता और स्पष्टीकरण की मांग की जा रही है।

क्या यह फैसला अस्थायी है या स्थायी—यह आने वाला वक्त ही बताएगा।