Home VIDEOS Bhiwandi Suicide Case: भिवंडी में एक ही परिवार की 4 आत्महत्याएं, मां और तीन बेटियों की मौत से इलाके में मातम
VIDEOSमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Bhiwandi Suicide Case: भिवंडी में एक ही परिवार की 4 आत्महत्याएं, मां और तीन बेटियों की मौत से इलाके में मातम

Bhiwandi
Bhiwandi Suicide Case

Bhiwandi Suicide Case: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी (Bhiwandi) शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

फेनेगांव इलाके में शनिवार सुबह एक ही परिवार की चार लोगों की आत्महत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 32 वर्षीय महिला पुनीता भारती और उनकी तीन मासूम बेटियों ने एक साथ जान दे दी।

Bhiwandi
reference

पुनीता एक लेडीज़ टेलर थीं, जबकि उनके पति लालजी भारती स्थानीय पावरलूम फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार रात वे काम पर गए हुए थे। शनिवार सुबह जब वे घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर जो दृश्य दिखा, उसने उनके होश उड़ा दिए — पत्नी और तीनों बेटियां पंखे से लटकी हुई थीं।

पड़ोसियों की मदद से पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल भेजा।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि “हम स्वेच्छा से यह कदम उठा रहे हैं, इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।” इस बयान ने मामले को और भी रहस्यमयी बना दिया है।

Bhiwandi Suicide Case

फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया है और सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है — क्या यह अवसाद, घरेलू दबाव, या कोई और वजह थी, ये जानना अभी बाकी है।

 फोर्ट इलाके की मजीदिया मस्जिद में महिलाओं की नमाज़ पर रोक, ट्रस्ट का अचानक फैसला

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...