Home ताजा खबरें भाजपा महाराष्ट्र अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे रविंद्र चव्हाण, 1 जुलाई को होगी घोषणा
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

भाजपा महाराष्ट्र अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे रविंद्र चव्हाण, 1 जुलाई को होगी घोषणा

मुंबई: महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के रूप में रविंद्र चव्हाण की नियुक्ति तय मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा 1 जुलाई को सुबह 11 बजे वरळी डोम में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में की जाएगी।

रविंद्र चव्हाण वर्तमान में महाराष्ट्र भाजपा के कार्याध्यक्ष हैं और डोंबिवली से विधायक हैं। उन्हें इस वर्ष जनवरी 2025 में कार्याध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे के राज्य के नए राजस्व मंत्री बनने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद पार्टी में प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक बदलावों की प्रक्रिया शुरू की गई।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, 30 जून को रविंद्र चव्हाण औपचारिक रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, और सर्वानुमति से 1 जुलाई को उनकी नियुक्ति की घोषणा होगी।

इस बीच, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा भी पेंडिंग है, लेकिन अनुमान है कि संसद के 21 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले इसकी भी घोषणा हो सकती है।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने हाल ही में देश के तीन राज्यों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को महाराष्ट्र का निरीक्षक बनाया गया है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले कई राज्यों में संगठनात्मक फेरबदल होंगे।

मुंबई में आज बारिश की चेतावनी, हाई टाइड और लो टाइड का जानें समय | 29 जून 2025

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...