Home क्राइम Handore hits a man in Govandi : गोवंडी में कांग्रेस नेता के बेटे गणेश हंडोरे ने व्यक्ति को मारी टक्कर,अस्पताल में भर्ती
क्राइमठाणे - Thane Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Handore hits a man in Govandi : गोवंडी में कांग्रेस नेता के बेटे गणेश हंडोरे ने व्यक्ति को मारी टक्कर,अस्पताल में भर्ती

Handore hits a man in Govandi

मुंबई के गोवंडी (Govandi Mumbai) इलाके में कांग्रेस नेता और सांसद चंद्रकांत हंडोरे के बेटे गणेश हंडोरे द्वारा एक शख्स को कार से टक्कर (Handore hits a man in Govandi) मारने की घटना सामने आई है। इस हादसे में गोपाल आरोटे नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, गोपाल आरोटे को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद गणेश हंडोरे गिरफ्तार

घटना के तुरंत बाद गोवंडी पुलिस ने गणेश हंडोरे को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ समय बाद गणेश की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई। उनका शुगर लेवल काफी बढ़ गया और वह अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं, जिसके चलते उन्हें मुंबई के जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 110, 125(a), 125(b), 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 134(a), 134(b), 184 के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

गणेश हंडोरे के अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद, पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया को तेज करने का आश्वासन दिया है।

Mumbai Crime : मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के साथ गाली-गलौज और पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

मालाड पश्चिम में फलों पर चूहे मारने की दवा लगाने के आरोप में पुलिस कार्रवाई
ताजा खबरेंपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मालाड में जहरीले फल बेचने का आरोप, दो आरोपी हिरासत में

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: मुंबई के मालाड पश्चिम इलाके से एक चौंकाने...

Share to...