Home ताजा खबरें कंटेनर का टायर फटने से हादसा; महिला की मौत, 4 घायल – नालासोपारा सोपारा फाटा पर देर रात दर्दनाक सड़क दुर्घटना
ताजा खबरेंपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

कंटेनर का टायर फटने से हादसा; महिला की मौत, 4 घायल – नालासोपारा सोपारा फाटा पर देर रात दर्दनाक सड़क दुर्घटना

नालासोपारा सोपारा फाटा पर कंटेनर हादसा, महिला की मौत और चार घायल – पेल्हार पुलिस जांच में जुटी

नालासोपारा (वसई-विरार): मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालासोपारा के सोपारा फाटा इलाके में बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब गुजरात से मुंबई की ओर जा रहे एक कंटेनर का टायर अचानक फट गया।

घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। टायर फटने के कारण कंटेनर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में पलट गया और मुंबई से गुजरात की ओर जाने वाली लेन पर जा गिरा। हादसे के दौरान कंटेनर सर्विस रोड पर चल रही दो कारों के ऊपर गिर गया, जिससे एक 35 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

कंटेनर चालक सहित चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेल्हार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और ट्रैफिक को सामान्य करने के लिए भारी मशक्कत की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने कंटेनर को क्रेन की मदद से हटाया और जांच शुरू कर दी है।

वसई की संघर्षकन्या विधायक स्नेहा दुबे पंडित के प्रयासों से 4 करोड़ की विकास निधि मंजूर, पर्यटन और सामाजिक सुविधाओं को मिलेगा नया बल

Related Articles

मालाड पश्चिम में फलों पर चूहे मारने की दवा लगाने के आरोप में पुलिस कार्रवाई
ताजा खबरेंपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मालाड में जहरीले फल बेचने का आरोप, दो आरोपी हिरासत में

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: मुंबई के मालाड पश्चिम इलाके से एक चौंकाने...

Share to...