Home क्राइम Crime : नालासोपारा का ‘वांटेड’ यू.पी. से गिरफ्तार
क्राइममुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Crime : नालासोपारा का ‘वांटेड’ यू.पी. से गिरफ्तार

Crime

नालासोपारा : वसई विरार शहर से घिनौनी वारदात (Crime) को अंजाम देकर फरार एक आरोपी को मीरा भायंदर वसई विरार आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच जोन तीन की टीम ने यूपी एसटीएफ की मदद से उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

बता दें कि पालघर जिले के नालासोपारा में ११ दिनों पहले एक सिरफिरे युवक ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात (Crime) को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने बलात्कार सहित पॉक्सो एक्ट की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।जिसके बाद नालासोपारा की तुलिंज पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी।इसके लिए तुलिंज पुलिस ने नागरिकों से आह्वान करते हुए आरोपी युवक का फोटो भी जारी किया था।

गिरफ्तार दुष्कर्म आरोपी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है जो मुंबई में अपने भाई और पिता के साथ नालासोपारा में रहकर कंप्यूटर पार्ट्स की डिलीवरी का काम करता था।आरोप है कि बीते १४ नवंबर को रास्ते में सूनसान जगह पर ९ वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ विशाल ने दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया,जिसे सर्विलांस और मुखबीरों की मदद से यूपी एसटीएफ और मीरा भायंदर वसई विरार आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच जोन तीन की टीम ने शनिवार की सुबह उसे वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर ९ से गिरफ्तार कर लिया। MBVV क्राइम ब्रांच यूनिट तीन की टीम अदालत की अनुमति से ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लेकर आ रही है।

हाईवे पर मिली लाश, परिजनों की तलाश

 

Related Articles

मुंबई भोईवाड़ा में डिटेंशन सेंटर जहां अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को रखा गया
ताजा खबरेंदेशपालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai News

 महाराष्ट्र में अवैध प्रवासियों के लिए मुंबई में डिटेंशन सेंटर शुरू

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों...

ठाणे में चंदा विवाद के दौरान हमला, पुलिस जांच करती हुई
ठाणे - Thane Newsताजा खबरेंमुंबई - Mumbai News

ठाणे में चंदा विवाद बना हिंसक! चॉपर से हमला, एक गंभीर घायल

ठाणे | मेट्रो सिटी समाचार: ठाणे शहर के गावदेवी इलाके में चंदा (वर्गणी)...

सायन अस्पताल में गैस लीकेज के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई सायन हॉस्पिटल में गैस लीकेज | ऑक्सीजन लाइन फटने से हड़कंप

मुंबई के सायन स्थित लोकमान्य तिलक अस्पताल (सायन हॉस्पिटल) में आज एक...

Share to...