Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Crime : वसई में 4 शातिर चोर गिरफ्तार ,13 मामलों का खुलासा
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Crime : वसई में 4 शातिर चोर गिरफ्तार ,13 मामलों का खुलासा

वसई के वालीव पुलिस स्टेशन की क्राइम (Crime) डिटेक्शन टीम ने सेंधमारी व चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4,63,100 रुपये का माल जब्त कर व 13 चोरी के मामलो की गुत्थी सुलझाई है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को दी है।

आप आए दिन घरों में चोरी होने जैसी घटनाओं के बारे में सुनते होंगे।ऐसे ही चोरों की एक टोली से 4 लोगों को वालिव पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।चोरों की इस टोली ने कई घरों में चोरियां की है और अभी तक लाखों का माल लूटा है। पुलिस ने इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद 13 ऐसी जगहों पर हुई चोरियों का खुलासा किया है जिसमें इन लोगों ने कई तरह के कीमती सामान चुराए थे.

पकड़े गए इन चारों आरोपियों के नाम है शमीम उर्फ राजा अंसारी,वलीउल्ला चौधरी, चांद उर्फ हामिद रईन और बालकराम उर्फ मुन्ना विश्वकर्मा है। पकड़ी गई इस टोली से पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 13 अन्य चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए,चोरी किया गया दुपहिया वाहन,इसके साथ ही लोहे और स्टील के पार्ट्स सोने चांदी के गहने और वाहनों के सामान के साथ-साथ मोबाइल बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत ₹4,63,000 आंकी गई है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...