Home महाराष्ट्र Accident | नासिक जिले में ट्रक-कार की टक्कर में 2 की मौत, दो घायल
महाराष्ट्र

Accident | नासिक जिले में ट्रक-कार की टक्कर में 2 की मौत, दो घायल

मुंबई। नासिक जिले के मालेगांव में मेहकर-वाशिम रोड पर पांगरी कुटे गांव के पास ट्रक व कार के बीच हुई टक्कर (Accident) में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, दोनों को वाशिम जिला शासकीय अस्पताल में हो रहा है। इस मामले की जांच मालेगांव पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार पनवेल में रहने वाले लीलाधर श्रीराम चोपडे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पनवेल से वर्धा जिले के करंजा तहसील के परसुदी गांव की ओर जा रहे थे। मंगलवार शाम साढ़े चार बजे अचानक उनकी कार ट्रक से टकरा गई। इस घटना में उनकी पत्नी सोनू लीलाधर चोपडे (35) और 13 साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि खुद लीलाधर चोपडे और उनका 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही मालेगांव पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को वाशिम जिला शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। मालेगांव पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...