Home महाराष्ट्र Rail Accident : वर्धा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, कई गाड़ियां रद्द, 44 गाड़ियां डायवर्ट
महाराष्ट्र

Rail Accident : वर्धा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, कई गाड़ियां रद्द, 44 गाड़ियां डायवर्ट

मुंबई। वर्धा जिले में मलखेड और तिमातला स्टेशन के बीच मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा रविवार रात 11.20 बजे मुंबई-नागपुर रूट पर हुआ। हादसे (Rail Accident) की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य इस समय भी जारी है।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने सोमवार सुबह बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस हादसे के बाद मध्य रेलवे ने 12 गाड़ियां रद्द कर दी हैं और 44 गाड़ियों को डायवर्ट कर उनका रूट चेंज किया गया है। शिवाजी सुतार ने आम नागरिकों को रेलवे के साथ सहयोग करने की अपील भी की है।

जानकारी के अनुसार मुंबई-नागपुर रूट पर हादसाग्रस्त मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी। अचानक मलखेड और तिमातला स्टेशन के बीच 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे की खबर मिलते ही रेलवे की मरम्मत टीम सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। मौके पर रेलवे पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गई है, इसलिए यहां मरम्मत काम तीव्र गति से जारी है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...