Home क्राइम Dadar Crime News : कैब चालक मोहम्मद जलील ख़लील ने नाबालिग से की छेड़छाड़, गिरफ़्तार
क्राइममुंबई - Mumbai News

Dadar Crime News : कैब चालक मोहम्मद जलील ख़लील ने नाबालिग से की छेड़छाड़, गिरफ़्तार

मुंबई:  15 साल की एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले कैब ड्राइवर मोहम्मद जलील खलील को मुंबई पुलिस ने दादर (Dadar) इलाके से  गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की गुरुवार की रात बिना किसी को कुछ बताए घर से निकली और अकेले यहाँ-वहाँ घूम रही थी। इस दौरान लड़की को अकेला देखकर कैब ड्राइवर बातचीत करते हुए उसे अपने साथ ले गया। इस दौरान मोहम्मद ने उसे बात करने के लिए मजबूर किया और मुंबई दर्शन कराने के बहाने कैब में बैठाया। उसके बाद मोहम्मद ने कुछ देर तक कैब में उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद लड़की किसी तरह अपने घर गई और सारी हकीकत घर वालों को बताई। बाद में घरवालों ने इस घटना शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज की मदद से कैब ड्राइवर को बीती रात वडाला इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

Sangli Drugs Case : पेंटर के घर से 3.46 करोड़ रुपये बरामद, ड्रग्स बेच कर खरीदी १२ एकड़ जमीन

Pelhar Police -Nalasopara: पेल्हार पुलिस क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता-हत्या के अपराध में फरार चल रहे मुख्य आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Unemployment in India: सरकार बेरोजगारी जैसी सभी सामाजिक,आर्थिक समस्याओं का समाधान नहीं कर सकती: मुख्य आर्थिक सलाहकार वी.अनंत नागेश्वरन

Recent Posts

Related Articles

Share to...