Home क्राइम ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी: बीड में 23.42 लाख की साइबर फ्रॉड, महिला समेत 3 गिरफ्तार
क्राइमताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी: बीड में 23.42 लाख की साइबर फ्रॉड, महिला समेत 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड बीड पुलिस गिरफ्तारी
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। साइबर पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक व्यक्ति से 23.42 लाख रुपये की ठगी की थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रसन्न अजय कसाट, उनकी पत्नी स्वाती कसाट और उनके सहयोगी संकट दीपक बेलदार के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी जलगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बीड साइबर पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर परली वैजनाथ निवासी पीड़ित को ‘डिजिटल अरेस्ट’ करने की धमकी दी। डर और दबाव बनाकर आरोपियों ने पीड़ित से बड़ी रकम वसूल ली।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 23.42 लाख रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए थे। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं और उनके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। फिलहाल इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

ठाणे में चंदा विवाद बना हिंसक! चॉपर से हमला, एक गंभीर घायल

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल 1 पर गलत पार्किंग का मामला
ताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गलत पार्किंग: चालक पर BNS धारा 285 के तहत मामला दर्ज

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल-1 (विले पार्ले...

Share to...