Home ताजा खबरें मुंबई एयरपोर्ट पर गलत पार्किंग: चालक पर BNS धारा 285 के तहत मामला दर्ज
ताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गलत पार्किंग: चालक पर BNS धारा 285 के तहत मामला दर्ज

मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल 1 पर गलत पार्किंग का मामला
मुंबई एयरपोर्ट पर गलत पार्किंग करने वाले चालक पर मामला दर्ज

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल-1 (विले पार्ले पूर्व) स्थित अराइवल एरिया में गलत तरीके से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने के मामले में एयरपोर्ट पुलिस ने एक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 1 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:45 बजे की है। गश्त पर तैनात पुलिस कांस्टेबल आरती निवृत्ती कुळसुंगे ने अराइवल क्षेत्र में एक कार को सड़क के बीचों-बीच खड़ा पाया, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी और यात्रियों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था।

पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान सद्दाम हुसैन अब्दुल हमीद (33), निवासी ठाणे पश्चिम के रूप में बताई। पुलिस ने मौके पर ही उसे समझाया कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह वाहन खड़ा करना कानूनन अपराध है।

मौके पर पंचों की मौजूदगी में पंचनामा किया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि वाहन गलत तरीके से पार्क कर यातायात में बाधा डाली जा रही थी।

इसके बाद एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 285 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

600 रुपये के विवाद में फेंका तेजाब, 8 लोग घायल – आरोपी गिरफ्तार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...