Home ताजा खबरें मुंबई में पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला, घरेलू विवाद बना हिंसक
ताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

मुंबई में पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला, घरेलू विवाद बना हिंसक

जोगेश्वरी में पति पर चाकू हमला मामला
घरेलू विवाद में पत्नी द्वारा पति पर चाकू से हमला

मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला द्वारा अपने पति पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में पति घायल हो गया, जिसके बाद अंबोली पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहम्मद रफीक अब्दुल कुरेशी (39), जो पेशे से प्लंबर हैं और जोगेश्वरी पश्चिम के यादव नगर इलाके में रहते हैं, काम से घर लौटे तो उनकी पत्नी सबा कुरेशी (30) नशे की हालत में घर में सो रही थी।

जब रफीक ने पत्नी से रोज शराब पीकर आने को लेकर सवाल किया, तो वह भड़क गई और गाली-गलौज करने लगी। समझाने की कोशिश करने पर आरोपी महिला ने पति को घर से बाहर निकलने को कहा और धमकी देने लगी।

इसी दौरान सबा कुरेशी ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से रफीक पर हमला कर दिया। इस हमले में रफीक के दाहिने पैर और बाएं हाथ पर चोटें आईं, जबकि पैर में गंभीर जख्म बताया जा रहा है।

घायल रफीक ने जोगेश्वरी पूर्व स्थित एक ट्रॉमा केयर अस्पताल में इलाज कराया, जिसके बाद अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

अंबोली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ BNS की धारा 118(1), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मुंबई एयरपोर्ट पर गलत पार्किंग: चालक पर BNS धारा 285 के तहत मामला दर्ज

Related Articles

Share to...