Home क्राइम 600 रुपये के विवाद में फेंका तेजाब, 8 लोग घायल – आरोपी गिरफ्तार
क्राइमताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara News

600 रुपये के विवाद में फेंका तेजाब, 8 लोग घायल – आरोपी गिरफ्तार

Malad acid attack

मुंबई (मालाड): मुंबई के मालाड स्थित कुरार इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 600 रुपये की उधारी को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में कुल 8 लोग घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद दो एसिड केमिकल प्लेटिंग कारखानों के मालिकों के बीच शुरू हुआ था। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष ने गुस्से में आकर दूसरे समूह पर तेजाब फेंक दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कुरार पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने समर बहादुर राजकुमार सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

नालासोपारा-विरार में अवैध टेम्पो स्टैंड और खराब वाहनों से ट्रैफिक जाम, कार्रवाई की मांग

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...