Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Diwali Milan : पत्रकारों संग दिवाली मिलन समारोह का आयोजन
मुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Diwali Milan : पत्रकारों संग दिवाली मिलन समारोह का आयोजन

विरार : बीते बुधवार को विरार पश्चिम स्थित ग्लोबल सिटी क्षेत्र में भारतीय जनता मजदूर संघ कार्यालय में दीवाली मिलन (Diwali Milan) कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषतः ये कार्यक्रम पत्रकार जनों को समर्पित था।

सुदीप्ति नीरज सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता,भारतीय जनता मजदूर संघ के नेतृत्व में पत्रकारों संग दीवाली मिलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वसई विरार के पत्रकार उपस्थित रहे। इस मौके पर सुदीप्ति सिंह और टीम सहित पत्रकारों और उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों में सुष्मित झा,मेट्रो सिटी समाचार ,गोविंद गुप्ता इंडिया न्यूज़, दिलीप कांवरिया वसई विरार समाचार,प्रेम कुमार चौबे आज की प्रहरी, आरआर सिंह, दोपहर का सामना, मुकेश त्रिपाठी खबरें आज तक ,आरके सिंह नवभारत वसई विरार,अखिलेश तिवारी यशोभूमि सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी महानुभावों का आभार प्रकट करते हुए सुदीप्ति नीरज सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता,भारतीय जनता मजदूर संघ ने सहभागी हुए पत्रकारों सहित अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों विशेष रुप से महालक्ष्मी सेवा संस्था के संस्थापक संदीप चौरसिया एवं जोया मैडम का आभार प्रकट किया।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...