Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार के घर पर ईडी का छापा, जब्त किये 6.45 करोड़ के 11 फ्लैट
मुंबई - Mumbai News

उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार के घर पर ईडी का छापा, जब्त किये 6.45 करोड़ के 11 फ्लैट

इस मामले की जांच के दौरान पाया गया था कि हमसफर डीलर नामक कंपनी की ओर से 30 करोड़ रुपये महेश पटेल, चंद्रकांत पटेल व नंदकिशोर चतुर्वेदी के बैंक खाते में भेजे गए थे।

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार को ठाणे जिले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार (साले) के घर पर छापा मारा और 6.45 करोड़ रुपये के 11 फ्लैट जब्त कर लिए। ईडी की टीम अभी भी गहन छानबीन कर रही है।

ईडी ने 2017 में पुष्पक ग्रुप ऑफ कंपनी के विरुद्ध मनी लाड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच के दौरान पाया गया था कि हमसफर डीलर नामक कंपनी की ओर से 30 करोड़ रुपये महेश पटेल, चंद्रकांत पटेल व नंदकिशोर चतुर्वेदी के बैंक खाते में भेजे गए थे।

इन्हीं कंपनियों के अकाउंट से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साले श्रीधर पाटणकर के साईबाबा गृहनिर्माण संस्था में पैसे भेजे गए थे। इसी पैसे से ठाणे के वर्तक नगर में निलांबरी प्रोजेक्ट नामक सोसाइटी में निर्माण कार्य किया गया था। इसी मामले में आज श्रीधर पाटणकर के घर पर ईडी की टीम ने छापा मारा और 6.45 करोड़ रुपये के 11 फ्लैट जब्त कर लिए। इससे पहले ईडी की टीम इसी प्रकरण में 21 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। ईडी की टीम अभी भी मौके पर छानबीन कर रही है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने कहा कि श्रीकांत पाटणकर के खिलाफ मंदिर की जमीन खरीदने की शिकायत उन्होंने ईडी से की है। ईडी बहुत जल्द इस मामले की भी छानबीन करने वाली है। भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय मिल रही शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रहा है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

भ्रष्टाचार की 70 हजार से अधिक शिकायतें और नागरिकों का घटता भरोसा
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai Newsराज्य

भ्रष्टाचार का असली संकट : 70 हजार शिकायतें और घटता भरोसा

Vasai-Virar : किसी लोकतांत्रिक राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके प्राकृतिक संसाधन,...

Share to...