प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम नवमी के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवक मोटरसाइकिल राम नवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए थे। जैसे ही यह रैली विरार पूर्व के एक विशेष क्षेत्र से गुज़र रही थी, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक रैली पर अंडे फेंक दिए। इस अप्रत्याशित हरकत से रैली में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और माहौल थोड़े समय के लिए तनावपूर्ण हो गया।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस दल ने घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर स्थिति को शांतिपूर्ण बनाने का प्रयास किया। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या दोबारा अशांति की स्थिति न बन पाए।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, शांति भंग करने, और शरारतपूर्ण कृत्य जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के पीछे के दोषियों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी गई है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
स्थानीय पुलिस- प्रशासन ने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Marathi Language: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर गरमाई सियासत, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी चेतावनी
महाराष्ट्र | संवाददाता: महाराष्ट्र के ताडोबा टाइगर रिजर्व से सामने आए एक वायरल...
ByMetro City SamacharMarch 17, 2026वसई-विरार | संवाददाता: वसई-विरार शहर में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति...
ByMetro City SamacharMarch 17, 2026मुंबई | संवाददाता: मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर एक सनसनीखेज घटना सामने...
ByMetro City SamacharMarch 17, 2026वसई-विरार में ड्रग्स और अवैध गतिविधियों पर सख्ती, विधानसभा में मुद्दा उठने...
ByMetro City SamacharMarch 17, 2026