Home क्राइम EVM की पूजा करने पर शान्तिगिरी महाराज पर मामला दर्ज़
क्राइमदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsराजनीतिराज्यविधानसभा चुनाव 2024

EVM की पूजा करने पर शान्तिगिरी महाराज पर मामला दर्ज़

EVM

महाराष्ट्र के नासिक संसदीय क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, नासिक संसदीय क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार शांतिगिरी महाराज (ShantiGiri Maharaj) और उनके चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ ईवीएम (EVM) की पूजा करने और मतदान केंद्र पर पर्चा बांटने का मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने शांतिगिरी महाराज के चारों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन महाराज अब तक पकड़ में नहीं आ सके हैं।

जानकारी के अनुसार 5वें चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था, नासिक लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को लोकसभा के  निर्दलीय उम्मीदवार शांतिगिरी महाराज कार्यकर्ताओं सहित मतदान केंद्र पर पहुंचे और ईवीएम (EVM) को हार पहनाकर उसकी पूजा की। इसके बाद मतदान केंद्र पर ही महाराज ने अपने बाल्टी चुनाव चिन्ह और पर्चे का वितरण किया।

इस मामले की चुनाव आयोग (Election Commission) ने वीडियोग्राफी की और शांतिगिरी महाराज के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। इसके बाद अंबड पुलिस स्टेशन ने चुनाव अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज करके चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आज चुनाव खत्म होने के बाद शांतिगिरी महाराज को गिरफ्तार कर सकती है।

Flamingo Found Dead at Ghatkopar : फ्लाई एमिरेट्स से टकरा कर 39 फ्लेमिंगो की मौत

Related Articles

Share to...