Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News Virar Station : विरार रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग
पालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Virar Station : विरार रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Virar Station

मुंबई। विरार रेलवे स्टेशन (Virar Station) के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पास इलेक्ट्रिक केबल में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगने से अफरा -तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे महानगरपालिका दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। विरार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। खासकर सुबह के समय यात्रियों की संख्या अधिक होती है।

विरार रेलवे स्टेशन (Virar Station) पर प्लेटफार्मों के किनारे विभिन्न प्रकार की बिजली की केबलें बिछाई गई हैं।सोमवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर 7 के किनारे लगे केबल चैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया।इसी से आग लग गई।इसके बाद धुआं स्टेशन क्षेत्र में फैल गया।इस आग के कारण यात्रियों में डर का माहौल पैदा हो गया।इसकी जानकारी जैसे ही वसई विरार शहर महानगरपालिका के दमकल कर्मियों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

नालासोपारा में नाइजीरियन का आतंक,ड्रग्स के साथ 3 गिरफ्तार

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

पालघर में भूकंप के झटके महाराष्ट्र भूकंप की खबर
ताजा खबरेंदेशपालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai News

पालघर में भूकंप की खबर, NCS के अपडेट का इंतजार

पालघर, 26 सितंबर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप के झटके महसूस...

Share to...