मुंबई, 30 जून 2025: महाराष्ट्र में स्कूलों में हिंदी भाषा को अनिवार्य बनाने के सरकार के प्रयास को लेकर हुए जोरदार विरोध के बाद आखिरकार सरकार को तीन भाषा नीति से संबंधित दो GR (सरकारी आदेश) वापस लेने पड़े।
इस फैसले के खिलाफ सबसे पहले आवाज उठाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने, जिसके बाद अन्य दलों ने भी विरोध शुरू किया। जनता के बढ़ते आक्रोश और राजनीतिक दबाव के चलते सरकार को अपने निर्णय से पीछे हटना पड़ा।
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इसे मराठी मानुस की बड़ी जीत बताया है और ऐलान किया है कि 5 जुलाई को इसे “मराठी विजय दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।
ठाकरे ने कहा, “अगर GR वापस नहीं लिया गया होता तो बीजेपी, शिंदे गुट और एनसीपी के मराठी समर्थक भी इस आंदोलन में उतर पड़ते।”
सरकार ने अब एक नई समीक्षा समिति बनाई है, जिसकी अध्यक्षता नरेंद्र जाधव करेंगे। इस पर ठाकरे ने आपत्ति जताई है और कहा है, “यह शिक्षा से जुड़ा मुद्दा है, तो फिर एक अर्थशास्त्री की अध्यक्षता क्यों?”
अंत में ठाकरे ने कहा, “मराठी लोगों की एकता ने यह दिखा दिया कि महाराष्ट्र में हिंदी थोपना असंभव है। हमारी मातृभाषा की रक्षा हुई है।”
IMD अलर्ट: मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश | 30 जून से 3 जुलाई तक अलर्ट
वसई-विरार में निमंत्रण पत्रिका से शुरू हुआ विवाद, भाजपा-मनपा आमने-सामने, घेराव ऐलान,...
ByMetro City SamacharMarch 13, 2026विरार: वसई-विरार महानगरपालिका की प्रभाग समिति (ए) के नए कार्यालय के लोकार्पण...
ByMetro City SamacharMarch 12, 2026वसई-विरार, 12 मार्च 2026: वसई-विरार के गौरव आयुष म्हात्रे, जिन्होंने U-19 क्रिकेट...
ByMetro City SamacharMarch 12, 2026वसई-विरार, 12 मार्च 2026: नालासोपारा पश्चिम में 20 फरवरी को हुई शुभम...
ByMetro City SamacharMarch 12, 2026