Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Juhu : कुत्ते के साथ खेलने को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई - Mumbai News

Juhu : कुत्ते के साथ खेलने को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के जुहू (Juhu) इलाके में स्तिथ नेहरू नगर में बीती शाम पूराने विवाद के चलते आरोपी शेखर नायर ने 25 वर्षीय सूरज कनोजिया की तेज धारी हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया, पुलिस ने आरोपी शेखर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : केवल ‘कार्यकर्ताओं’ पर लागू होती है ‘एक व्यक्ति एक पद’ की नीति…. कांग्रेस के डेटा सेल प्रमुख का तंज

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सूरज कनौजिया के रूप में हुई है। सूरज कनौजिया और शेखर एक ही इलाके में रहते है, बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मुंबई के नेहरू नगर इलाके में सूरज अपनी मां और दादी के साथ बैठा था और कुत्ते के पिल्ले के साथ खेल रहा था।

ये भी पढ़ें : सम्राट पृथ्वीराज देखने पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, आटे-रोटी की बात

इसी दौरान आरोपी शेखर ने सूरज और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया, इस घटना में सूरज और सूरज की माँ गंभीर रूप से घायल होगई, गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान सूरज कनौजिया की मौत हो गई और सूरज की मां लक्ष्मी जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं।

हत्या मामले में जुहू पुलिस ने आरोपी शेखर नायर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

-Youtube/MetroCitySamachar

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...