Loksabha Election 2024 Rahul Gandhi : राहुल गाँधी ने “X” सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से सत्ताधारी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है! एक तरफ कांग्रेस है जिसने हमेशा भारत को जोड़ा और दूसरी तरफ वो हैं जिन्होंने हमेशा लोगों को बांटने की कोशिश की है।

इतिहास गवाह है किसने देश का विभाजन चाहने वाली ताकतों से हाथ मिला कर उन्हें मज़बूत किया और कौन देश की एकता और स्वतंत्रता के लिए लड़ा।

कौन ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के समय अंग्रेजों के साथ खड़ा था? जब भारत की जेलें कांग्रेसी नेताओं से भर गई थीं, तब कौन देश को बांटने वाली ताकतों के साथ राज्यों में सरकार चला रहा था?

राहुल गाँधी ने आगे कहा कि राजनीतिक मंचों से ‘झूठ की बौछार’ करने से इतिहास नहीं बदलता।

इसे भी पढ़े:

Maharashtra Loksabha 2024 Maha Vikas Aghadi: महाविकास आघाडी में “All is Well”, तय हुआ सीट आवंटन का फॉर्मुला

Maharashtra Lokasabha Chunaav Schedule 2024 : महाराष्ट्र के किस संसदीय क्षेत्र में कब है चुनाव!