Home महाराष्ट्र ठाणे - Thane News रायगढ़ के महाड में सनसनी: लापता युवक सूरज धोत्रे का शव वरंध घाट में मिला, जांच जारी
ठाणे - Thane Newsताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

रायगढ़ के महाड में सनसनी: लापता युवक सूरज धोत्रे का शव वरंध घाट में मिला, जांच जारी

वरंध घाट महाड शव बरामद पुलिस जांच
महाड के वरंध घाट में युवक का शव मिलने से सनसनी

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 1 अप्रैल से लापता 29 वर्षीय युवक सूरज धोत्रे का शव आज वरंध घाट की घाटी में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सूरज धोत्रे 1 अप्रैल की दोपहर अपने दोपहिया वाहन (MH 06 BS 7016) से “भोर जा रहा हूं” कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से वह लापता हो गया था।

शनिवार सुबह वरंध गांव के पास दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने आसपास खोजबीन की, जहां सड़क से कुछ दूरी पर घाटी में युवक का शव और उसका दोपहिया वाहन मिला।

सूचना मिलते ही महाड MIDC पुलिस स्टेशन के एपीआई जीवन माने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, यह मामला दुर्घटना है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इसका पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मामले की गहन जांच जारी है।

कम उम्र में सूरज धोत्रे की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

विरार के वालीव में उद्योगपतियों की समस्याएं उठीं: महापौर अजीव पाटिल ने दिया समाधान का आश्वासन

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...