Home ताजा खबरें मुंबई की टूटी सड़कों को लेकर कांग्रेस का वार, गड्ढों वाली सड़क को कहा ‘फडणवीस रोड’
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

मुंबई की टूटी सड़कों को लेकर कांग्रेस का वार, गड्ढों वाली सड़क को कहा ‘फडणवीस रोड’

मुंबई में बीएमसी चुनाव नजदीक, यूथ कांग्रेस ने अजित ग्लास रोड का नाम ‘फडणवीस रोड’ रखकर सरकार की आलोचना की। 74 हजार करोड़ के बजट के बावजूद सड़कें टूटी-फूटी और गड्ढों से भरी हैं। सुफियान हैदर ने हादसों और नियमों की अनदेखी पर सवाल उठाया।

मुंबई: बीएमसी चुनाव नजदीक आते ही शहर की सियासत गरमा गई है। इसी बीच कांग्रेस ने एक अनोखे तरीके से सरकार पर निशाना साधा है।

मुंबई यूथ कांग्रेस के वर्किंग प्रेजिडेंट सुफियान हैदर ने जोगेश्वरी की अजित ग्लास रोड का नाम बदलकर व्यंग्य में ‘फडणवीस रोड’ रख दिया। उनका कहना है कि सड़क पर जितने गड्ढे हैं, उतने ही गड्ढे सरकार की नीतियों में भी दिखाई देते हैं।

करोड़ों खर्च, फिर भी सड़कें खस्ता

हैदर ने कहा कि पिछले चार सालों से बीएमसी चुनाव नहीं हुए हैं और सारे अधिकार मुख्यमंत्री के पास हैं। इसके बावजूद मुंबई की सड़कें टूटी-फूटी पड़ी हैं।
उन्होंने बताया कि बीएमसी का बजट 74 हजार करोड़ रुपये है। इसमें

  • सड़कों के लिए 3,500 करोड़,

  • पुलों के लिए 4,000 करोड़,

  • और हर वार्ड में गड्ढे भरने के लिए 50 लाख रुपये रखे जाते हैं।

इतना पैसा खर्च होने के बाद भी लोगों को गड्ढों से भरी सड़कों पर चलना पड़ रहा है।

“चीन-जापान में सड़कें बेहतर, तो मुंबई क्यों पीछे?”

यूथ कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि जब चीन और जापान जैसे देशों में, जहां आबादी भी कम नहीं है, सड़कें विश्वस्तरीय हो सकती हैं तो मुंबई में क्यों नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि बीएमसी को सड़क बनाते वक्त तय नियम (SOP) लागू करने चाहिए, ताकि सड़कें टिकाऊ बनें।

हादसों का भी खतरा

हैदर ने आरोप लगाया कि सरकार और बीएमसी की लापरवाही से हर साल सड़कों पर हादसे होते हैं और लोगों की जान जाती है। उनका कहना है कि चुनाव आते ही नेताओं को विकास की याद आती है, लेकिन जनता को केवल गड्ढे और परेशानियां मिलती हैं।

Related Articles

मालाड पश्चिम में फलों पर चूहे मारने की दवा लगाने के आरोप में पुलिस कार्रवाई
ताजा खबरेंपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मालाड में जहरीले फल बेचने का आरोप, दो आरोपी हिरासत में

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: मुंबई के मालाड पश्चिम इलाके से एक चौंकाने...

Share to...