Home ताजा खबरें पहली बारिश के बाद शहर की सफाई और नागरिकों के स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान : महापौर अजीव पाटिल
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

पहली बारिश के बाद शहर की सफाई और नागरिकों के स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान : महापौर अजीव पाटिल

पहली बारिश के बाद VVCMC अलर्ट!

पालिका प्रशासन को दिए आवश्यक निर्देश, स्वास्थ्य विभाग और घनकचरा विभाग अलर्ट

विरार | 24 जून 2026 : वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश के बाद शहर की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर महापौर अजीव पाटिल ने प्रशासन को विशेष निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार (23 जून) शाम से शुरू हुई बारिश ने जहां नागरिकों को गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं कई स्थानों पर कीचड़, गंदगी और हल्के जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।

बुधवार दोपहर तक बारिश थमने के बाद महापौर अजीव पाटिल ने घनकचरा प्रबंधन विभाग और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शहर में तत्काल सफाई अभियान चलाने और संभावित बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों और उन क्षेत्रों में जहां बारिश के कारण मिट्टी और कीचड़ जमा हो गया है, वहां तत्काल कीटनाशक एवं दवा छिड़काव किया जाए। साथ ही सभी वार्डों में नियमित सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखी जाए।

बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया, गैस्ट्रो और अन्य संक्रामक बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। महापौर ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध रखा जाए तथा चिकित्सा टीमों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा जाए।

महापौर अजीव पाटिल के निर्देशों के बाद वसई-विरार महानगरपालिका प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है और शहर की स्वच्छता तथा स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और बारिश के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करें।

नालासोपारा पूर्व में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, कई कमरे हुए क्षतिग्रस्त

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...