Home ताजा खबरें नालासोपारा पूर्व में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, कई कमरे हुए क्षतिग्रस्त
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

नालासोपारा पूर्व में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, कई कमरे हुए क्षतिग्रस्त

नालासोपारा पूर्व में जीवदानी अपार्टमेंट का हिस्सा गिरा
जर्जर इमारत का हिस्सा गिरने से चॉल के कई कमरे प्रभावित।

नालासोपारा | 24 जून 2026 : नालासोपारा पूर्व के संतोष भुवन स्थित गरेलपाड़ा इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्थित जीवदानी अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीवदानी अपार्टमेंट को वसई-विरार महानगरपालिका (VVCMC) द्वारा दो से तीन बार जर्जर घोषित करते हुए नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद इमारत में कई परिवार अब भी रह रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इमारत का छज्जा अचानक टूटकर नीचे स्थित चॉल पर गिर गया। मलबा गिरने से चॉल के तीन से चार कमरे प्रभावित हुए हैं। हादसे के कारण संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

राहत की बात यह है कि घटना में अभी तक किसी के घायल होने या जनहानि की कोई सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के काफी समय बाद तक न तो महानगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची थी और न ही फायर ब्रिगेड के अधिकारी घटनास्थल पर दिखाई दिए। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और इमारत की सुरक्षा जांच की मांग की है।

फिलहाल घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा इमारत के अन्य हिस्सों की भी जांच किए जाने की संभावना है।

मेट्रो सिटी समाचार इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस घटना से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

 मुंबई लोकल ट्रेन हत्याकांड में बड़ी सफलता, आरोपी रोशन सुवर्ण गिरफ्तार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...