Home देश MBVV कमिश्नर से मिले श्रद्धा वाल्कर के पिता, जांच की मांग
देशमुंबई - Mumbai News

MBVV कमिश्नर से मिले श्रद्धा वाल्कर के पिता, जांच की मांग

मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को श्रद्धा के पिता विकास वाल्कर (MBVV) वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मधुकर पांडे से मुलाकात करके मामले की गहन छानबीन की मांग की।

विकास वाल्कर ने पत्रकारों को बताया कि उनकी बेटी श्रद्धा ने वर्ष 2020 में हत्याकांड के आरोपित आफताब पूनावाला के विरुद्ध शिकायत की थी। उस समय ठीक से जांच नहीं की गई, जिसके बाद आफताब ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। विकास वाल्कर ने कहा कि अगर उस समय पुलिस ने उनकी बेटी की शिकायत पर कार्रवाई की होती, तो आज उनकी बेटी जिंदा रहती।

विकास वाल्कर ने कहा कि उन्होंने उनकी बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न किए जाने पर एक याचिका दायर की है। इस याचिका में लगने वाली पूरक जानकारी की भी मांग उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से की है। विकास वाल्कर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है। इस मौके भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया उपस्थित थे।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...