Home महाराष्ट्र ठाणे - Thane News Maharashtra Politics News: ठाणे में MNS कार्यकर्ताओं ने लगाया बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ विवादित पोस्टर
ठाणे - Thane Newsताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुख्य समाचारराजनीति

Maharashtra Politics News: ठाणे में MNS कार्यकर्ताओं ने लगाया बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ विवादित पोस्टर

MNS कार्यकर्ताओं द्वारा ठाणे में निशिकांत दुबे के खिलाफ पोस्टर
MNS कार्यकर्ताओं द्वारा ठाणे में निशिकांत दुबे के खिलाफ पोस्टर

Maharashtra Politics News: MNS कार्यकर्ताओं ने ठाणे में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पोस्टर लगाए, जिसमें हिंदी थोपने पर विरोध जताया गया। पोस्टर में सांसद को समुद्र में डुबोते दिखाया गया है।

ठाणे,30 जुलाई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने एक बार फिर महाराष्ट्र की भाषाई अस्मिता की रक्षा में मोर्चा खोल दिया है। इस बार निशाना बने हैं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, जिनके हिंदी थोपने वाले बयान पर ठाणे में जोरदार विरोध दर्ज कराया गया है।

MNS कार्यकर्ताओं ने ठाणे शहर में दुबे के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए हैं, जिनमें उन्हें समंदर में डुबोते हुए दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा गया है –
“हिंदी भाषा की सख्ती के घमंड ऐसे उतारा जाएगा।”
साथ ही एक और आक्रामक संदेश में कहा गया है – “दुबे दुबे का मारेंगे, महाराष्ट्र आओ।”

यह विरोध उस बयान की प्रतिक्रिया में आया है, जिसमें दुबे ने गैर-हिंदी राज्यों में हिंदी को सख्ती से लागू करने की बात कही थी।

इस विरोध को MNS प्रमुख राज ठाकरे के हालिया भाषण से भी जोड़ा जा रहा है, जिसमें उन्होंने साफ कहा था कि महाराष्ट्र में हिंदी को जबरन थोपना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे स्थानीय राजनीतिक हलकों में तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह विवाद आने वाले समय में राज्य की राजनीति में भाषाई बहस को और तेज कर सकता है।

राज्य में महिलाओं के लिए कैंसर जांच अभियान शुरू,एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश

Related Articles

Share to...