अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने देश के व्यापारी समाज को हिन्दू महासभा से जोड़ने और व्यापारी समाज की समस्याओं का समाधान का सशक्त मंच तैयार करने के लिए हिन्दू महासभा के व्यापारी प्रकोष्ठ हिन्दू व्यापारी सभा का पुनर्गठन किया है। महाराष्ट्र के पालघर निवासी फाइनेंस के व्यापार के महारथी विभिन्न संगठनों से जुड़े जाने माने हिंदूवादी नेता Mukesh Mishra को हिन्दू व्यापारी सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह जानकारी आज जारी बयान में राष्ट्रीय प्रवक्ता कामिनी झा ने दिया।

यह भी पढ़ें: WagonR CNG अब मात्र 50000 देकर घर ले जाएं , जानें कितनी बनेगी EMI

मुकेश मिश्र ने अपने मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वो हिन्दू महासभा से जुड़कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री अधिवक्ता संजया शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय सहित राष्ट्रीय कार्यसमिति का आभार प्रकट किया है।
मुकेश मिश्र ने कहा कि वो एक सप्ताह के अंदर हिन्दू व्यापारी सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर सूची केंद्रीय कार्यसमिति नई दिल्ली को सौंपेंगे। राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन होने के बाद व्यापारी सभा के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया आरम्भ करेंगे।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं जिंदा, कोलकाता नाइट राइडर्स की घटी; जानिए कौन-कौन सी टीमें टॉप-4 में बना सकती हैं जगह?

Click For Live Updates!