Home क्राइम मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 2 महीनों में 30 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 202 आरोपी गिरफ्तार
क्राइमताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 2 महीनों में 30 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 202 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ड्रग्स जब्ती कार्रवाई 2026
मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की ड्रग्स जब्त

मुंबई: मुंबई पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए साल 2026 के पहले दो महीनों में बड़ी सफलता हासिल की है। 1 जनवरी से 28 फरवरी के बीच चलाए गए अभियान में पुलिस ने 158 मामले दर्ज किए और 202 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस दौरान पुलिस ने 106 किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

👉 हेरोइन:
6 केस दर्ज, 8 गिरफ्तार, 59.58 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त

👉 चरस:
8 केस दर्ज, 11 गिरफ्तार, 3.15 करोड़ रुपये की चरस जब्त

👉 गांजा:
84 केस दर्ज, 88 गिरफ्तार, 92.77 किलो गांजा (3.83 करोड़ रुपये) जब्त

👉 MD (मेफेड्रोन):
52 केस दर्ज, 84 गिरफ्तार, 9 किलो MD (18.84 करोड़ रुपये) जब्त

👉 कोकीन:
3 केस दर्ज, 4 गिरफ्तार, 43 ग्राम कोकीन (4.25 करोड़ रुपये) जब्त

मुंबई पुलिस का कहना है कि ड्रग्स के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

मुंबई में सीरियल मोलेस्टर गिरफ्तार: 48 घंटे में 29 CCTV खंगालकर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Related Articles

Share to...