दक्षिण मुंबई के मलबार हिल इलाके में सह्याद्री अतिथि गृह के सामने बेस्ट इलेक्ट्रिक बस ने नियंत्रण खोकर कार को टक्कर मारी और महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हुई।
मुंबई,12अगस्त: दक्षिण मुंबई के मलबार हिल इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। सह्याद्री राज्य अतिथि गृह के सामने BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) की एक इलेक्ट्रिक बस का चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
तेज़ रफ्तार बस ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मारी और फिर उसी कार और बस के बीच खड़ी एक महिला को कुचल दिया, जो सुबह की सैर पर निकली हुई थी।
-
प्रत्यक्षदर्शियों की आंखोंदेखी
घटना सुबह करीब 6:45 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस ने पीछे से कार को टक्कर मारी और तुरंत महिला उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला का निचला हिस्सा बुरी तरह कुचल गया था। एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
-
चालक हिरासत में, जांच जारी
मुंबई पुलिस और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। बस चालक को हिरासत में लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही सामने आई है, हालांकि तकनीकी खराबी की भी जांच हो रही है।
महिला की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।
-
स्थानीय लोगों में आक्रोश
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और उन्होंने तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी निगरानी की मांग की है।
वसई-विरार में गणेशोत्सव की तैयारी जोरों पर, आयुक्त ने लिया व्यवस्था का जायजा