Home देश Mumbai Rain News : मुंबई में अचानक हुई बारिश, इलाके में जलजमाव
देशमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Mumbai Rain News : मुंबई में अचानक हुई बारिश, इलाके में जलजमाव

Mumbai Rain News

Mumbai Rain News : मुम्बई में आज प्री-मानसून (Pre Monsoon) की पहली बारिश हुई है। मुंबई और आस-पास के इलाकों से बारिश की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें मुंबई शहर और उपनगरों में हुई बारिश से तपती मुंबईकरों को राहत मिली है और तापमान भी थोड़ा नीचे आएगा और फिलहाल मौसम सुहावना होने वाला हैं।

मौसम विभाग ने छह जून को भी मुंबई में बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। सात जून और वीकेंड के बाद और बारिश का पूर्वानुमान दिया है। इसके साथ ही टेम्प्रेचर और कम होने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार यह घटकर 31 डिग्री तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री होगा।

मौसम विभाग की जानकारी दी है कि आने वाली कुछ घंटे में और कुछ दिनों में मुंबईकरों को और अच्छी बारिश मिल सकती है फिलहाल जो मानसून है वह मुंबई के पास स्थित गोवा में सेट हुआ है और थोड़े ही दिनों में यानी आने वाली 10 तारीख को मानसून मुंबई में दस्तक दे सकता है.

मुंबईकरों के लिए आज का दिन सुहावना रहा क्योंकि आज सुबह 7 से 8 के बीच मुंबई के ज्यादातर इलाकों में बारिश की शुरुआत हुई जिनमें मुंबई में गांधी मार्केट माटुंगा, कांदिवली, मलाड, बोरीवली, कुर्ला, वसई विरार सहित शहर के कई इलाकों में बारिश देखी गई.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवी मुंबई में प्री मॉनसून शुरू हो गया है। मुंबई में मानसून के दस्तक देने की तारीख 10 जून है। मानसून के प्रोगेस करने के साथ इसमें कुद बदलाव भी हो सकता है। मानसून जल्दी भी पहुंच सकता है। मुंबई में रात के तापमान में रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 18 दिनों में से 16 दिन न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है, जबकि 3 जून को 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...