मुंबई: महिलाओं की सुरक्षा को चुनौती देने वाले एक सीरियल मोलेस्टर को मुंबई पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर राह चलती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और अश्लील हरकतें करने के आरोप हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल था।
यह मामला गोरेगांव पश्चिम स्थित बांगुर नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है। 30 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे एक युवती अपने घर जा रही थी, तभी आरोपी अचानक पीछे से आया और उसके साथ छेड़छाड़ कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र आव्हाड के अनुसार, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 48 घंटे के भीतर इलाके के 29 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुनव्वर नासिर खान (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आरे कॉलोनी का रहने वाला है और फिल्मसिटी में काम करता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है और सख्त कार्रवाई की बात कही है।
रायगढ़ के महाड में सनसनी: लापता युवक सूरज धोत्रे का शव वरंध घाट में मिला, जांच जारी