मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: मुंबई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के टिकट ब्लैक में बेचने वाले एक आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सेमीफाइनल मैच के 10 ओरिजिनल टिकट बरामद किए गए हैं, जिन्हें वह करीब 25 हजार रुपये में बेचने की कोशिश कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सेमीफाइनल मैच के टिकट ब्लैक में ऊंचे दाम पर बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया।
जांच के दौरान आरोपी के पास से सेमीफाइनल मैच के 10 असली टिकट बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, इन टिकटों को बाजार कीमत से कई गुना ज्यादा दाम पर बेचा जा रहा था।
क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि इस टिकट ब्लैक मार्केटिंग के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
महाराष्ट्र में बढ़ते सड़क हादसे: जनवरी में 776 मौतें, RTI में बड़ा खुलासा