Home क्राइम मुंबई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल टिकट ब्लैक में बेचने वाला गिरफ्तार, 25 हजार में बेच रहा था टिकट
क्राइमताजा खबरेंमुंबई - Mumbai News

मुंबई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल टिकट ब्लैक में बेचने वाला गिरफ्तार, 25 हजार में बेच रहा था टिकट

मुंबई क्राइम ब्रांच ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल टिकट ब्लैक में बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
मुंबई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के टिकट 25 हजार रुपये में ब्लैक में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: मुंबई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के टिकट ब्लैक में बेचने वाले एक आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सेमीफाइनल मैच के 10 ओरिजिनल टिकट बरामद किए गए हैं, जिन्हें वह करीब 25 हजार रुपये में बेचने की कोशिश कर रहा था

जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सेमीफाइनल मैच के टिकट ब्लैक में ऊंचे दाम पर बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया।

जांच के दौरान आरोपी के पास से सेमीफाइनल मैच के 10 असली टिकट बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, इन टिकटों को बाजार कीमत से कई गुना ज्यादा दाम पर बेचा जा रहा था।

क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि इस टिकट ब्लैक मार्केटिंग के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

महाराष्ट्र में बढ़ते सड़क हादसे: जनवरी में 776 मौतें, RTI में बड़ा खुलासा

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...