Home क्राइम मुंब्रा फायरिंग केस: बहन से छेड़छाड़ के आरोप में युवक ने चलाई गोली, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल
क्राइमताजा खबरेंपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंब्रा फायरिंग केस: बहन से छेड़छाड़ के आरोप में युवक ने चलाई गोली, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

मुंब्रा फायरिंग घटना पुलिस जांच
मुंब्रा में फायरिंग की घटना, एक की मौत, दो घायल

मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके में छेड़छाड़ के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक ने तीन लोगों पर गोली चला दी। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

यह घटना मुंब्रा के सुमनताई चव्हाण हिंदी स्कूल के पास हुई। आरोपी की पहचान जयन नायर के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक का नाम अकबर शेख बताया जा रहा है, जबकि अब्दुल शेख और समीर शेख इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घायल और मृतक युवक आरोपी की मानी हुई बहन के साथ अक्सर छेड़छाड़ करते थे। इस बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।

बताया जा रहा है कि यही विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसक हो गया और आरोपी ने गुस्से में आकर गोली चला दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी: बीड में 23.42 लाख की साइबर फ्रॉड, महिला समेत 3 गिरफ्तार

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल 1 पर गलत पार्किंग का मामला
ताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गलत पार्किंग: चालक पर BNS धारा 285 के तहत मामला दर्ज

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल-1 (विले पार्ले...

Share to...