Home महाराष्ट्र Nagpur : महिलाओं का वीडियो शूट करने का मामला; पुलिस ने किया गिरफ्तार
महाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Nagpur : महिलाओं का वीडियो शूट करने का मामला; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nagpur

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) शहर में एक औद्योगिक प्रदर्शनी में वॉशरूम का उपयोग कर रही महिलाओं का कथित तौर पर वीडियो शूट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस आरोप में एक स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि महिलाएं एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंची थीं।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान नागपुर (Nagpur) के कसारपुरा निवासी मंगेश विनायकराव खापरे (37) के रूप में हुई है, जो शौचालय की खिड़की से अपने मोबाइल फोन पर महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। तीन दिवसीय औद्योगिक एक्सपो, ‘एडवांटेज विदर्भ’, अंबाझरी में नागपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया था और सोमवार को इसका समापन हुआ।

एक महिला ने आयोजकों को घटना की सूचना दी और पुलिस ने जांच की जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में कला शिक्षक खापरे को उत्सव द्वार डिजाइन करने के लिए नियुक्त किया गया था। अंबाझरी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विनायक गोल्हे और उनकी टीम ने परिसर के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया और शिक्षक पर ध्यान केंद्रित किया।

जांच से पता चला कि वह पिछले कुछ दिनों से कार्यक्रम की तैयारी के लिए परिसर में मौजूद था। अधिकारियों ने बताया कि उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे मंगलवार को जमानत मिल गई। फोन की जांच करने पर, यह पाया गया कि खापरे ने पिछले तीन दिनों में लगभग एक दर्जन महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड किए थे और कुछ क्लिप हटा दिए थे। मामले को लेकर अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है कि शिक्षक मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा हो।

उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह भी पता चला कि खापरे का सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड करने का इतिहास रहा है। अधिकारियों ने कहा कि उसके मोबाइल फोन में लगभग 30 ऐसे वीडियो पाए गए और उन्हें 2022 से रिकॉर्ड किया गया था।

Naigaon Murder Case : पत्नी ने सुपारी देकर करवाई पति की हत्या, 2 गिफ्तार

SC/ST एक्ट के तहत अपराध कब सिद्ध माना जाएगा? पढ़ें इलाहाबाद हाई कोर्ट की टिप्पणियां

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...