Home ताजा खबरें नागपुर में कार के लालच में इंजीनियरिंग छात्रों ने व्यापारी की हत्या, 12 घंटे में खुलासा
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

नागपुर में कार के लालच में इंजीनियरिंग छात्रों ने व्यापारी की हत्या, 12 घंटे में खुलासा

नागपुर वाडी हत्या केस में पुलिस जांच करते हुए
कार के लालच में व्यापारी की हत्या, 3 छात्र गिरफ्तार

नागपुर, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के नागपुर के वाडी इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहाँ तीन इंजीनियरिंग छात्रों ने कार और मोबाइल फोन की लालच में 44 वर्षीय व्यापारी सुचित भोजापुरकर की निर्मम हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्र अपनी परीक्षाएँ समाप्त होने के बाद घूम रहे थे, तभी वर्धमान नगर पुल के पास उन्हें एक नशे में धुत व्यापारी दिखाई दिया। मदद करने के बहाने वे उसकी कार में बैठ गए और उसे भिवापुर की ओर ले गए, फिर वापस वाडी क्षेत्र में लाकर अपनी साजिश को अंजाम दिया।

आरोपियों ने पहले व्यापारी की पत्नी से संपर्क कर उसे घर छोड़ने की बात कही, लेकिन बाद में योजना बदल दी। कार और मोबाइल फोन हड़पने के उद्देश्य से उन्होंने खड़गांव रोड स्थित श्मशान घाट के पास व्यापारी को ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने शव के कपड़े उतारकर अलग फेंक दिए और नग्न शव को झाड़ियों में डाल दिया। इसके बाद वे कार और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

अगले दिन स्थानीय नागरिक को शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पत्नी द्वारा पहचान किए जाने के बाद मामला दर्ज हुआ और जांच तेज़ी से आगे बढ़ी।

क्राइम ब्रांच ने महज़ 12 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी Zomato में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है और अकेले रहता है।

राम नवमी कार्यक्रम से पहले पुलिस का नोटिस: भड़काऊ भाषण पर सख्त पाबंदी, बिलौली पुलिस की चेतावनी

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

पालघर में भूकंप के झटके महाराष्ट्र भूकंप की खबर
ताजा खबरेंदेशपालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai News

पालघर में भूकंप की खबर, NCS के अपडेट का इंतजार

पालघर, 26 सितंबर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप के झटके महसूस...

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि यदि भारत विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक और नवाचार को व्यापक रूप से अपनाता है, तो देश वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' बनने की दिशा में 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर भी हासिल कर सकता है
ताजा खबरेंदेश

तकनीक और नवाचार के दम पर भारत 10% से अधिक विकास दर हासिल कर सकता है: निर्मला सीतारमण

चेन्नई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है...

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar
ताजा खबरेंदेश

दिल्ली और महाराष्ट्र में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी, मतदाताओं को राहत

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने दिल्ली और महाराष्ट्र...

Share to...