Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News Toxic Gas Leak : जहरीली गैस रिसाव से एक व्यक्ति की मौत, 4 बीमार
पालघर - Palghar News

Toxic Gas Leak : जहरीली गैस रिसाव से एक व्यक्ति की मौत, 4 बीमार

पालघर के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा बनाने वाली कंपनी में रविवार सुबह जहरीली गैस का रिसाव (toxic gas leak) होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे दवा उत्पादन करने वाली एक कंपनी में गैस रिसाव (toxic gas leak) हो गया। गैस के प्रभाव से कंपनी में मौजूद कर्मचारियों को चक्कर आने और अन्य परेशानियों को महसूस किया। जब तक लोग समझ पाते तब तक कई लोग प्रभावित हो गए।

इस हादसे (toxic gas leak) में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय भगवत चौपाल के रूप में हुई है। इसके अलावा चार अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के अधिकारी, कारखाना निरीक्षक के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

पालघर में भूकंप के झटके महाराष्ट्र भूकंप की खबर
ताजा खबरेंदेशपालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai News

पालघर में भूकंप की खबर, NCS के अपडेट का इंतजार

पालघर, 26 सितंबर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप के झटके महसूस...

Share to...