Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Mumbai News: ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,एक महिला एजेंट गिरफ्तार और चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया
मुंबई - Mumbai News

Mumbai News: ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,एक महिला एजेंट गिरफ्तार और चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने शहर में चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है,मुंबई की कालाचौकी पुलिस ने लिसीया प्रतिभा गोम्स उर्फ जेनी नाम की 25 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है,इस रैकेट को चलाने वाली मुख्य एजेंट है

मुंबई पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान 4 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और मेडिकल जांच के बाद बचाई गई लड़कियों को महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया

महिला एजेंट लिसीया प्रतिभा गोम्स उर्फ जेनी अपने ग्राहकों की मांग के अनुसार इन महिलाओं को दादर,कालाचौकी और नागपाड़ा जैसे इलाकों सहित मुंबई के विभिन्न होटलों में भेजती थी।

शहर में कई गिरोह सक्रिय रूप से ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे हैं,इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत कालाचौकी पुलिस को मीरा भायंदर इलाके में रहने वाली जेनी के बारे में खास जानकारी मिली।

पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनक महिल एजेंट जेनी से फोन पर संपर्क किया और 4 से 5 लड़कियों की मांग किया गया।

जेनी ने कथित तौर पर व्हाट्सएप के ज़रिए लड़कियों की तस्वीरें शेयर कीं और प्रति लड़की 30,000 की कीमत बताई,फ़ोन पर डील फाइनल होने के बाद,मुंबई के लालबाग इलाके के एक होटल में लड़कियों को लाने के लिए कहा गया,आरोपी महिला जेनी,चार महिलाओं के साथ होटल पहुँचेगी।

जब आरोपी महिला जेनी फर्जी ग्राहक के साथ सौदे पर बातचीत कर रही थी,तभी कालाचौकी पुलिस की टीम ने होटल पर छापा मारा और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से चार महिलाओं को रेस्क्यू किया और पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि महिला आरोपी एजेंट जेनी ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान उनसे संपर्क किया था और काम के अवसर प्रदान करके उन्हें देह व्यापार में फंसाया था।

आगे की जांच से पता चला कि जेनी प्रत्येक ग्राहक से लिए जाने वाले 30,000 में से 20,000 लड़कियों को देती थी और 10,000 खुद के लिए रखती थी। इसके बाद,पुलिस ने आधिकारिक तौर पर मामला दर्ज किया और जेनी को हिरासत में ले लिया,बचाई गई लड़कियों को बाद में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और बाद में उन्हें महिला आश्रय गृह में भेज दिया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने नगद,पांच मोबाइल सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की,जांच में यह भी पता चला है कि जेनी कई लोगों के संपर्क में थी।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...