पालघर में एलपीजी की पर्याप्त व्यवस्था
पालघर जिला प्रशासन ने एक प्रेस नोट जारी करके साफ किया है कि जिले में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त व्यवस्था है।
भारत पेट्रोलियम (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और इंडियन ऑयल (IOCL) ने प्रशासन को बताया है कि उनके पास पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को पहले की तरह ही सब्सिडी वाले सिलेंडर मिल रहे हैं।
नॉन‑PMUY (सामान्य ग्राहकों) और कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में हाल में कुछ बदलाव हुए हैं, लेकिन सप्लाई सामान्य है।
कंपनियों के कनेक्शन और सप्लाई
तीनों सरकारी ऑयल कंपनियों के माध्यम से पालघर जिले में बड़ी संख्या में एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थी और सामान्य दोनों तरह के ग्राहक नियमित रूप से सिलेंडर प्राप्त कर रहे हैं।
कंपनियों ने जिला प्रशासन को भरोसा दिलाया है कि अगले कई दिनों तक सिलेंडर की आपूर्ति बिना किसी बाधा के चलती रहेगी और घरेलू व व्यावसायिक दोनों ग्राहकों की जरूरतें पूरी की जाएँगी।
अनावश्यक बुकिंग न करें, अफवाहों पर ध्यान न दें
जिल्हाधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया और अफवाहों की वजह से कुछ लोग घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर बुक करने की कोशिश कर रहे हैं।
इससे वितरण प्रणाली पर अनावश्यक दबाव बनता है और अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है।
इसीलिए प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि:
-
केवल जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें
-
घर में अनावश्यक सिलेंडर जमा न करें
-
किसी भी अपुष्ट खबर या व्हाट्सऐप फॉरवर्ड पर भरोसा न करें
-
किसी समस्या के लिए सीधे अपने गैस एजेंसी या जिला प्रशासन से संपर्क करें
पेट्रोल‑डीज़ल की भी पर्याप्त उपलब्धता
यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिले में पेट्रोल और डीज़ल की भी पर्याप्त उपलब्धता है। ऑयल कंपनियों, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के संयुक्त समन्वय से पेट्रोल पंपों पर स्टॉक बनाए रखा जा रहा है।
नागरिकों से अपील है कि वे पेट्रोल और डीज़ल का भी अनावश्यक भंडारण न करें और सामान्य तरीके से ही ईंधन भरवाएँ।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पालघर जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीज़ल की सप्लाई नियमित और नियंत्रित ढंग से जारी रहेगी, इसलिए घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
महाराष्ट्र विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान MLA स्नेहा दुबे पंडित ने उठाए वसई के विकास के मुद्दे