Home महाराष्ट्र ठाणे - Thane News Palghar Loksabha 2024 : 63.91% मतदान के साथ पालघर लोकसभा सीट पर पूर्ण हुई मतदान प्रक्रिया, अब 4 जून की बेसब्री
ठाणे - Thane Newsदेशपालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar Newsविधानसभा चुनाव 2024

Palghar Loksabha 2024 : 63.91% मतदान के साथ पालघर लोकसभा सीट पर पूर्ण हुई मतदान प्रक्रिया, अब 4 जून की बेसब्री

Palghar Loksabha 2024

Palghar Loksabha 2024 : पांचवें चरण के मतदान प्रक्रिया के तहत 22 पालघर लोकसभा सीट पर मतदान बीते सोमवार को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ। शांतिपूर्ण मतदान के बाद सरकारी तंत्र और राजनीतिक पार्टियों ने अब राहत की सांस ली है।

चुनावी तारीखों की घोषणा के बाद से ही मतदान प्रक्रिया में लगा तंत्र और राजनीतिक दलों के साथ साथ उनके कार्यकर्ता भी जी तोड़ मेहनत करते हुए मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने में लगे हुए थे। इसी के साथ अब उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो चुका है, ये पिटारा अब 4 जून को खुलेगा जब वोटों की गिनती की जाएगी।

पालघर लोकसभा सीट पर इस बार मतदान का प्रतिशत काफी उत्साहित करने वाला रहा। 22 पालघर लोकसभा चुनाव पालघर जिले में 63.91 प्रतिशत रहा।यह जानकारी पालघर जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी गोविंद बोड़के ने मंगलवार को दी है।

देखिए आंकड़े:-

128-डहाणू  73.75 प्रतिशत

129- विक्रमगढ़ 74.45 प्रतिशत

130- पालघर 70.34 प्रतिशत

131- बोईसर 64.66 प्रतिशत

132- नालासोपारा 52.34 प्रतिशत

133- वसई 59.12 प्रतिशत

जिले में कुल 63.91 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस बार पुरुषों ने जिले में मतदान 65.10 प्रतिशत,महिलाएं 62.62 प्रतिशत व अन्य 21.33 प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग किया है।

2019 का जनादेश

2019 लोकसभा में इस सीट से शिवसेना के राजेंद्र गावित ने जीत दर्ज की, उन्हें 5,15,000 वोट मिले. जबकि बीवीए के बलिराम जाधव को 4,91,596 वोट मिले और वीबीए के सुरेश पाडवी को महज 13,728 वोट मिले थे. पालघर लोकसभा सीट पर 62.70 फीसदी मतदान हुआ था.

2014 का जनादेश

इसके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से सांसद चिंतामन वनागा चुनाव जीते थे. उन्होंने बहुजन विकास आघाड़ी के बलिराम जाधव को चुनाव हराया था. इस चुनाव में चिंतामन वनागा ने 5,33,201 वोट हासिल किए. जबकि बलिराम जाधव को 2,93,681 वोट मिले. वहीं, 2009 के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो बहुजन विकास आघाड़ी से बलिराम जाधव जीते थे. उन्होंने चिंतामन वनागा को चुनाव हराया था.

Palghar : मतदानाचा हक्क बजावण्यापासून वंचित ठेवल्याबाबत चौकशी होऊन दोषींवर फौजदारी गुन्हे दाखल व्हावी- प्रदीप चंद्रकांत मेस्त्री

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...