वसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai-Virar : हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Vasai-Virar : पालघर में एक शख्स ने अलग रह रही अपनी पत्नी के प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पालघर में एक शख्स ने अलग रह रही अपनी पत्नी के प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी किरण हिंगा (29) ने दिनेश रावते (39) की शुक्रवार रात उसके घर पर हत्या कर दी।

वालिव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया,हिंगा नाईक पाड़ा में रहता है, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई और अपने पड़ोसी रावते के साथ रहने लगी। हिंगा ने पत्नी से बार-बार घर लौटने का अनुरोध किया, लेकिन उसने लौटने से इनकार कर दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर शुक्रवार को हिंगा ने पत्नी के प्रेमी रावते की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हिंगा को शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...