मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार। भांडुप में करीब 50 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में कांजूरमार्ग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 29 नवंबर 2026 को महिला चामुंडा नगर नाले के पास बेहोश मिली थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की पहचान के बाद आगे बढ़ी जांच

पुलिस के मुताबिक, जब महिला मिली तो उसके शरीर पर चोट के निशान और खून के धब्बे थे। कांजूरमार्ग थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान और जांच के दौरान मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।

भांडुप से जुड़ी खबर · सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले में जिम ट्रेनर गिरफ्तार