Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News NalaSopara में ऑटो किराए को लेकर फूटा यात्रियों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन, तीन घंटे तक बंद रहे रिक्शा
वसई-विरार - Vasai-Virar News

NalaSopara में ऑटो किराए को लेकर फूटा यात्रियों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन, तीन घंटे तक बंद रहे रिक्शा

NalaSopara | ऑटो किराए को लेकर फूटा यात्रियों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन, तीन घंटे तक बंद रहे रिक्शा, एक ओर देश भर में बढ़ती महगांई से आम जनता परेशान है।

ऐसे में रिक्शा चालक यात्रियों से मनमाना किराए वसूलेंगे तो एक दिन लोगों का गुस्सा फूट कर निकलेगा। ऐसा ही एक मामला NalaSopara से सामने आया है। जहां रिक्शा चालकों द्वारा मनमाना किराया लेने पर मंगलवार शाम को लोगों का गुस्सा फूट कर निकला।

ये भी पढ़ें: INR USD Exchange Rate Today: भारत का 100 रुपया अमेरिका में 1.29 डॉलर, 19 मई का एक्सचेंज रेट

15 रुपये की जगह 20 लेने पर यात्रियों ने NalaSopara पश्चिम स्टेशन के पास जमकर विरोध किया। जिससे तीन घंटे तक ऑटो रिक्शा बंद रहे। लोगो की भीड़ को देखकर मौके पर पुलिस बल तैनात करने के बाद मामला शान्त किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीन सवारी बैठाने पर रिक्शा वाले पर यात्री 20 रुपये लेते है जो सरासर गलत है।

यात्रियों का कहना है कि अगर तीन सवारी बैठाते है तो हर एक से 15 रुपये लेने चाहिए। अगर रिक्शा वाला दो यात्री बैठाता है तो 20 रुपये किराया ठीक है। लेकिन यहां रिक्शा वाले अपने फायदे के लिए तीन की जगह चार-चार यात्री बैठा देते है। जिससे यात्रियों में भारी नाराजगी है।

ये भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ने की खबर के बीच Shailesh lodha का पोस्ट वायरल, कहा- कई झूठे इकठ्ठे हों तो सच्चा टूट जाता है

इधर रिक्शा वालों का कहना है कि सीएनजी (CNG) व पेट्रोल (Petrol) के दाम आए दिन बढ़ रहे है जो लोगों को दिखाई नही देता है। बता दे कि वसई-विरार में रिक्शा के बढ़ते किराए को लेकर आए दिन यात्रियों व रिक्शा चालकों के बीच विवाद होते रहते है। इस समस्या पर ट्रैफिक पुलिस व आरटीओ कुछ भी कहने को तैयार नही है।

-Youtube/MetroCitySamachar

Recent Posts

Related Articles

Share to...