Home क्राइम पोर्न मूवीज के ‘बंटी और बबली’ मीरारोड से गिरफ्तार, काशिगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
क्राइमताजा खबरेंमीरा-भायंदर - Mira-Bhayandar Newsमुंबई - Mumbai News

पोर्न मूवीज के ‘बंटी और बबली’ मीरारोड से गिरफ्तार, काशिगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

काशिगांव पुलिस द्वारा पोर्न फिल्म रैकेट का खुलासा और आरोपी कपल गिरफ्तार

मीरारोड, 2 जुलाई 2025: काशिगांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पोर्न फिल्म निर्माण के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। इस हाई-प्रोफाइल रेड की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बिनु वर्गीज द्वारा दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मीरारोड पूर्व स्थित पाली रिसॉर्ट & क्लब– फैमिली वाइन एंड डाइन में छापा मारा।

पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है — एक पति-पत्नी की जोड़ी जो खुद को निर्देशक और निर्माता बताते थे:

🔸 दीपांकर परितोष खासनवीस (उम्र 43)
🔸 यास्मीन दीपांकर खासनवीस उर्फ रोवा खान/अलीशा खान (उम्र 45)

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह जोड़ा अश्लील फिल्मों की शूटिंग, निर्देशन, निर्माण और ऑनलाइन अपलोडिंग जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल था। इन दोनों को पहले भी मालवणी और चारकोप पुलिस स्टेशन द्वारा ऐसे ही मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस बार कोर्ट में पेश किए जाने के बाद दोनों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह कार्रवाई न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखी जा रही है। इस मामले में व्हिसल ब्लोअर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ बीनू वर्गीस ने आवाज उठाते हुए कार्रवाई की मांग की थी.

मीरारोड में भाषा विवाद: मनसे कार्यकर्ताओं ने दुकानदार को पीटा, 7 पर मामला दर्ज़

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...