Home क्राइम मीरारोड में भाषा विवाद: मनसे कार्यकर्ताओं ने दुकानदार को पीटा, 7 पर मामला दर्ज़
क्राइममहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsमुंबई बारिश - Mumbai Rainsवसई-विरार - Vasai-Virar News

मीरारोड में भाषा विवाद: मनसे कार्यकर्ताओं ने दुकानदार को पीटा, 7 पर मामला दर्ज़

मीरारोड जोधपुर स्वीट्स दुकान पर ईंट-पत्थर और भाषा विवाद के बीच पुलिस तैनात

मीरारोड: मुंबई से सटे मीरारोड में शनिवार शाम एक मिठाई की दुकान पर भाषा विवाद को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना बालाजी होटल के पास स्थित “जोधपुर स्वीट्स” नामक दुकान में हुई, जहां दुकानदार चौधरी ने मराठी में बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कुछ कार्यकर्ता दुकान में घुस गए और दुकानदार के साथ मारपीट की।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। काशिमीरा पुलिस ने मनसे के सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपों में “शहर में तनाव फैलाने” जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

मनसे मिरा-भाईंदर जिल्हा अध्यक्ष संतोष राणे ने इस कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा –

“कोई भी अगर मराठी भाषा का अपमान करेगा, तो मनसे इसी तरह से प्रतिक्रिया देगी।”

हमारी टीम ने पीड़ित दुकानदार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कैमरे पर बयान देने से इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारी भी कैमरे पर बोलने से बच रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भाषिक या सांप्रदायिक नफरत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह घटना एक बार फिर मराठी अस्मिता और भाषिक टकराव के बीच समाज में भाषा की संवेदनशीलता को उजागर करती है।

वसई-विरार में ईडी की बड़ी कार्रवाई: नगर रचना विभाग से जुड़े 16 ठिकानों पर छापेमारी

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...