Home ताजा खबरें पुणे में मां-बेटी ने फर्जी IPS कार्ड दिखाकर मुफ्त ब्रांडेड जूते की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ताजा खबरेंमुंबई - Mumbai News

पुणे में मां-बेटी ने फर्जी IPS कार्ड दिखाकर मुफ्त ब्रांडेड जूते की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुणे में फर्जी IPS मां-बेटी जूते की दुकान में ठगी करते हुए सीसीटीवी फुटेज

पुणे: पुणे के एम.जी. रोड पर एक प्रतिष्ठित ब्रांडेड जूते की दुकान में मां-बेटी ने फर्जी IPS अधिकारी होने का दावा कर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 45 हजार रुपये के सामान जब्त किया है।

13 सितंबर की शाम, मिनाज मुर्तजा शेख (40) और उसकी बेटी रिबा मुर्तजा शेख (19) दुकान पर आईं। मिनाज ने खुद को IPS अधिकारी बताते हुए फर्जी पहचान पत्र दिखाया। दोनों ने बताया कि घर में शादी समारोह है और जल्दी में फोन व पर्स लाना भूल गए हैं। इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में ब्रांडेड चप्पल और जूते खरीदे और कहा कि भुगतान के लिए कर्मचारियों को कमिश्नर कार्यालय जाना होगा।

दुकानदार ने सीसीटीवी के फुटेज चेक करने के बाद शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने बिना भुगतान किए करीब 17 हजार रुपये मूल्य का सामान ले लिया और फरार हो गए।

एम.जी. रोड एरिया के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मां-बेटी का पता लगाया। दोनों को अक्टूबर की शुरुआत में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कुल 45 हजार रुपये मूल्य का सामान जब्त किया।

पुलिस ने बताया कि फर्जी सरकारी पहचान पत्र का उपयोग कर ठगी करना गंभीर अपराध है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए दुकान मालिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Vasai-Virar News: फुकेट-मुंबई फ्लाइट में यात्री ने टॉयलेट में पी सिगरेट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...