Home क्राइम Saif Ali Khan Attack Case : बांद्रा पुलिस स्टेशन के 75 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित
क्राइमदेशमुंबई - Mumbai News

Saif Ali Khan Attack Case : बांद्रा पुलिस स्टेशन के 75 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

Saif Ali Khan Attack Case

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बांद्रा पुलिस स्टेशन के 75 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किए।

सैफ अली खान पर 16 जनवरी 2025 को उनके मुंबई स्थित आवास में चाकू से हमला किया गया था, जिसमें उन्हें रीढ़, गर्दन और हाथों में गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी सर्जरी सफल रही और अब वे खतरे से बाहर हैं।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेश का नागरिक है, जो अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर मुंबई में विजय दास के नाम से रह रहा था और एक हाउसकीपिंग एजेंसी में कार्यरत था। उसे 19 जनवरी 2025 को मुंबई के उपनगर ठाणे से गिरफ्तार किया गया।मुंबई पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात के समय पहने गए कपड़े और ईयरफोन बरामद किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा, सैफ अली खान के घर की खिड़की की टूटी हुई जाली से आरोपी के प्रवेश करने की पुष्टि हुई है।

Saif Ali Khan Attack Case

इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन के 75 अधिकारियों और कर्मचारियों ने तीन दिनों तक बिना सोए अथक प्रयास करके आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। उनके इस समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। मुंबई पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर जनता का विश्वास मजबूत हुआ है।

Jagadguru Paramhans Maharaj: जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने औरंगजेब की कब्र को बताया ‘कलंक’, Maharashtra सरकार से की कब्र हटाने की मांग

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...