Home महाराष्ट्र ministry के सामने किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास, जीटी अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र

ministry के सामने किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास, जीटी अस्पताल में भर्ती

मुंबई, ministry के सामने मंगलवार को एक किसान सुभाष भानुदास देशमुख ने आत्मदाह का प्रयास किया है

 

सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाकर किसान को तत्काल जीटी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की छानबीन मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। उस्मानाबाद जिले के वाशिम तहसील के राइसवाड़ी गांव निवासी देशमुख ने आज दोपहर अपने शरीर पर पेट्रोल डाला और ministry के सामने खुद को आग लगा ली लेकिन उसी समय वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली।

मौके पर गश्त कर रही पुलिस और स्पेशल ब्रांच, फायर किट टीम ने तुरंत आग बुझाई और मरीन ड्राइव थाने की मदद से उसे इलाज के लिए जीटी अस्पताल ले गई। इस घटना में देशमुख 20 फीसदी जल गया है।

यह भी पढ़ें : Virar : करंट लगने से शख्स से मौत

बताया जा रहा है कि जमीन हड़पने के कारण सुभाष देशमुख ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आत्मदाह करने की कोशिश की है। विधानसभा में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस घटना में किसान सुभाष देशमुख का हाथ जल गया और उन्हें तुरंत जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

-Youtube/MetroCitySamachar

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...